भांजा बनकर 4 लाख 37 हजार रुपये की ठगी करने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आरोपी 08 दिन के पुलिस रिमांड पर

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने 4 लाख 37 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत के आदेश पर 08 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना आईएमटी उप.नि. पंकज कुमार ने बताया कि गांव आसन निवासी कमल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 29.08.2024 को कमल के पास व्हाटसअप पर कॉल आयी। जिसने कमल को बताया कि वह उसका भांजा अमेरिका से बात कर रहा है। कमल का भांजा भी अमेरिका मे ही रह रहा है। युवक ने कहा कि उसका दोस्त कलकता अस्पताल मे भर्ती है उसको रुपयो की जरुरत है। युवक ने कहा कि वह उसको कल रुपये भेज देगा। कमल ने उनकी बातो मे आकर अलग-2 ट्रांजैक्शन मे कुल 4 लाख 37 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। युवक कमल से बार-2 और रुपये भेजने बारे कहा। कमल ने अपनी बहन के पास कॉल कर अपने भांजे का नम्बर लेकर बात की तो पता चला कि कमल के साथ साइबर ठगी हुई है। मामले की जांच उप.नि. विनोद द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 04.09.2025 को आरोपी पार्थ निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया गया है। जांच मे सामने आया कि ठगी की रकम आरोपी अपने खाते मे डलवाता है। उसी ठगी की रकम को आरोपी अपने अन्य साथियो के खाते मे सीडीएस मशीन द्वारा रुपये जमा कराता है। आरोपी 6 हजार रुपये मे कमीशन पर काम करता है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ सिरसा, युमनानगर व पानीपत मे मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *