मंगोलपुरी में 1350 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। बाहरी जिले की मंगोलपुरी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हरियाणा में बिक्री के लिए चिन्हित 1350 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को थाना मंगोलपुरी के हैड कांस्टेबल लादू राम, हैड कांस्टेबल मनजीत और कांस्टेबल दीप बीट गश्त पर थे। गश्त के दौरान जी-ब्लॉक, मंगोलपुरी में कुछ भूरे रंग के गत्तों के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति पर उनकी नजर पड़ी। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक (27 वर्ष), निवासी रोहिणी, दिल्ली के रूप में हुई। गत्तों की तलाशी लेने पर उनमें से “For Sale in Haryana Only” मार्का वाली 1350 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 33/38 के तहत FIR No. 577/2026 थाना मंगोलपुरी में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी (आउटर) विक्रम सिंह ने बताया कि बरामद शराब को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *