दिल्ली के मध्य जिला में लूटपाट की वारदाते काफी समय से चल रही है। इन्ही वारदातो पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए डीसीपी मध्य जिला ने पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ाने के और अपराधियों पर सख़्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में थाना पहाड़ गंज एसएचओ राजीव राणा ने पहाड़ गंज में पुलिस को नजर रखने के आदेश दिए और इन्ही वारदातो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की। जिसमे संगतराशन चौकी इंचार्ज मुकेश तोमर ने अन्य पुलिसकर्मियों सहित छानबीन शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वही पहाड़ गंज संगतराशन पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश तोमर दिल्ली गेट स्थित सीसीटीवी खंगालने शुरू किए ,जहा तीन लोग हेलमेट खरीदते नजर आए ,बस वही से आगे की जॉच शुरू हो गई । वही दिल्ली गेट से लेकर करोल बाग ,पहाड़ गंज और दिल्ली बॉर्डर गुरुग्राम तक कई इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की गई इन पूरे रास्तों में एक स्थान पर इन आरोपियो का एक साथी हेलमेट उतारता नजर आया और वही रास्ते में एटीएम से पैसे निकालता नजर आया बस वही से इनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इसी दौरान छीना झपटी की वारदातो को अंजाम देने वाले अपराधियों के गिरोह के तीन शातिर बदमाश साहिल, सलमान , फैजल को धर दबोचा और सख्त पूछताछ में इनसे लूटी गई सोने की चैन भी बरामद कर ली। इसी पूछताछ में पुलिस ने एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है जो लूटी गए सोने के आभूषण इन लुटेरों से खरीदता था। पुलिस ने इन साथी अपराधियों को गिरफ्तार कर 10 अपराधिक मामलों को सुलझाया है। बताया जा इनमे से अन्य आरोपी पर 40 के करीब हत्या की कोशिश,लूटपाट वी आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज है।
Related Posts
दिल्ली के वरिष्ठजनों को पहली बार मिला वाजिब सम्मान, सीएम केजरीवाल ने “वरिष्ठ सम्मान” से नवाजा
है, लेकिन दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सबका इलाज फ्री है- अरविंद केजरीवाल* सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि…
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के ओएसडी को उपराज्यपाल ने किया निलंबित
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) डॉ. आरएन दास…
दिल्ली में बदमाशों को पकड़ने के लिए एफआरएस (फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम) से लैस दिल्ली पुलिस लगा रही है कैमरे
दिल्ली में लोगों की सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस एफआरएस (फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम) से लैस कैमरों का…