दिल्ली के मध्य जिला में लूटपाट की वारदाते काफी समय से चल रही है। इन्ही वारदातो पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए डीसीपी मध्य जिला ने पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ाने के और अपराधियों पर सख़्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में थाना पहाड़ गंज एसएचओ राजीव राणा ने पहाड़ गंज में पुलिस को नजर रखने के आदेश दिए और इन्ही वारदातो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की। जिसमे संगतराशन चौकी इंचार्ज मुकेश तोमर ने अन्य पुलिसकर्मियों सहित छानबीन शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वही पहाड़ गंज संगतराशन पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश तोमर दिल्ली गेट स्थित सीसीटीवी खंगालने शुरू किए ,जहा तीन लोग हेलमेट खरीदते नजर आए ,बस वही से आगे की जॉच शुरू हो गई । वही दिल्ली गेट से लेकर करोल बाग ,पहाड़ गंज और दिल्ली बॉर्डर गुरुग्राम तक कई इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की गई इन पूरे रास्तों में एक स्थान पर इन आरोपियो का एक साथी हेलमेट उतारता नजर आया और वही रास्ते में एटीएम से पैसे निकालता नजर आया बस वही से इनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इसी दौरान छीना झपटी की वारदातो को अंजाम देने वाले अपराधियों के गिरोह के तीन शातिर बदमाश साहिल, सलमान , फैजल को धर दबोचा और सख्त पूछताछ में इनसे लूटी गई सोने की चैन भी बरामद कर ली। इसी पूछताछ में पुलिस ने एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है जो लूटी गए सोने के आभूषण इन लुटेरों से खरीदता था। पुलिस ने इन साथी अपराधियों को गिरफ्तार कर 10 अपराधिक मामलों को सुलझाया है। बताया जा इनमे से अन्य आरोपी पर 40 के करीब हत्या की कोशिश,लूटपाट वी आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज है।
Related Posts
केजरीवाल सरकार के आईआईआईटी, दिल्ली में आज से स्कूली बच्चों के लिए हुई स्पेशल समर कैम्प की शुरुआत
स्पेशल समर कैंप में बच्चों को एस्ट्रोनोमी,एप्लाइड साइंस,आर्ट,स्पोर्ट्स,लाइफ स्किल्स आदि के फील्ड में पढ़ाई के साथ-साथ मस्ती का भी मौका…
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश,प्रतिबंधित नशे का पदार्थ ‘मेथाम्फेटामाइन’ बरामद
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने किया पर्दाफाश, 7…
द्वारका जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल को मिली बड़ी सफलता, 3250 क्वार्टर और 180 बोतल अवैध शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार
नई दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे पर लगाम, देश को सलाम!!”…