महम ज्वेलर्स से एक करोड रुपये की फिरौती मांगने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने महम ज्वेलर्स से एक करोड रुपयों की फिरौती मांगने की वारदात को हल करते हुये फिरौती मांगने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पेश अदालत किया जाएगा। अदालत के आदेश पर आरोपी को 03 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि महम निवासी राजेश की शिकायत के आधार पर थाना महम मे धारा 384, 387, 506 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 106/2023 अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजेश के पास व्हाटसअप नम्बर से 1 करोड रुपये की फिरौती मांगने का कॉल आया। 1 करोड रुपये ना देने पर राजेश को जान से मारने की धमकी दी। युवक ने राजेश को दो बार फोन कर कहा कि 02 दिन मे रुपये ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ स.उप.नि. अमित द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.12.2025 को आरोपी लखविन्द्र निवासी तितरम जिला कैथल को अजमेर, राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने विदेश मे रहते हुये वर्चुअल नम्बर से फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात मे शामिल रहे आरोपी अंकित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *