महाराष्ट्र के पुणे की फर्जी ‘लेडी सिंघम’ गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में लेडी सिंघम का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाली 25 वर्षीय युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शनिवार को पुणे के कैंप इलाके में की गई। आरोपी महिला की पहचान समीना आसिफ इनामदार उर्फ समीना अयूब पठान के रूप में हुई है, जो खाकी वर्दी और कंधों पर स्टार लगाकर खुद को पुलिस अधिकारी (सिंघम लेडी) की तरह पेश कर रही थी। पुणे के लश्कर पुलिस स्टेशन के स्टाफ ने इस फर्जी लेडी सिंगम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का पुलिस ऑफिसर बनने का सपना टूट गया था. वह कुछ दिनों से एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही थी. शनिवार (6 जून) को जब पुणे के लश्कर पुलिस स्टेशन के पुलिस सब-इंस्पेक्टर कैंप इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे तब उनकी नजर आरोपी पर पड़ी जो पुलिस यूनिफॉर्म में एक प्राइवेट क्लिनिक के बाहर खड़ी थी। पुलिस उपनिरीक्षक महेश शिंदे को क्लिनिक के बाहर खड़ी महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने पास जाकर पूछताछ की जिससे फर्जी लेडी सिंघम का खुलासा हुआ. शिंदे अपनी महिला कर्मचारी की मदद से महिला के पास गए और उससे पुलिस की भाषा में सवाल पूछे, जैसे कि वह किस पुलिस स्टेशन में काम करती है, क्या उसके पास ID है? इन सवालों के बाद महिला घबरा गई और बात करना बंद कर दिया. आगे की जांच में पता चला कि वह नकली पुलिस ऑफिसर थी।

जानकारी के अनुसार, समीना को एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के लिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट चाहिए था, लेकिन उसे अपॉइंटमेंट नहीं मिल रहा था. इसलिए, शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने पुलिस की वर्दी पहनकर अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश की और रिसेप्शन और दूसरे लोगों पर दबाव डाला कि वह एक पुलिस ऑफिसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *