मारपीट व जानलेवा हमला करने की वारदात के 05 आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस कृपाल नगर निवासी युवक व उसके साथियो के साथ हुई मारपीट व जानलेवा हमला करने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे 05 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को कल पेश अदालत किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया कि कृपाल नगर निवासी अरमान की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि अरमान अपने साथी पवन, लक्ष्य, अर्पित अपनी गाडी मे सवार होकर रेडियो स्टेशन रोहतक की से अपने घर कृपाल नगर की तरफ जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे प्रेम नगर चौक से थोडा आगे नजदीक सैनी कॉलेज ग्राउंड के पास पहुंचे तो एक ऑटो थ्री व्हीलर सडक पर खडा हुआ था जंहा 8/10 लडके सडक पर खडे होकर नाच रहे थे। अरमान ने युवको को साइड मे होकर नाचने बारे कहा तो युवको ने अरमान व उसके साथियो के साथ लाठी व डंडो के साथ मारपीट करनी शुरु की। युवको ने अरमान को ईट व उसके साथी पवन से किसी नुकीले चीज से छाती पर वार किया। युवक जान से मारने की धमकी देते हुये ऑटो मे सवार होकर मौके से फरार हो गये।
दौराने जांच दिनांक 05.03.2026 को आरोपी भूपेंद्र उर्फ चौधरी पुत्र कल्लू, अरुण पुत्र हरीश निवासीगण आजादगढ़ रोहतक, सोनू पुत्र पवन वासी प्रेमनगर रोहतक, पप्पी उर्फ़ पंकज पुत्र मोरपाल वासी आजादगढ़ रोहतक व सुमित उर्फ़ बल्लु पुत्र जितेंद्र वासी जसबीर कालोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *