वरिष्ठ पत्रकार चिमन लाल
पार्टी कार्यकर्ता राजकुमार कटारिया के निवास पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री
झज्जर
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सोमवार को झज्जर स्थित पार्टी कार्यकर्ता राजकुमार कटारिया के निवास पर पहुंचे। झज्जर आगमन पर पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन, डीसी प्रदीप दहिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगडा और प्यारेलाल कटारिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने पार्टी सदस्यता अभियान के प्रदेश सह प्रमुख एवं जुलाना के चुनाव प्रभारी राजकुमार कटारिया के नवविवाहित भतीजे रोहित और उनकी धर्मपत्नी नेहा को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते उनके सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कटारिया परिवार को भी अपनी शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम भी जाना। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, सोनीपत भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दौदवा, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, जिला महामंत्री रामफल सैनी, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संदीप चौहान, भाजपा महिला जिला प्रभारी नीलम अहलावत, केशव सिंघल, रघुबीर सैनी मौजूद रहे।