दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भाजपा ने अपना तीसरा संकल्प पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी किया है। आज दिल्ली में अमित शाह की दो रैलियां हैं।
इससे पहले उन्होंने पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया।
- गिग वर्कर्स और टेक्सटाइल वर्कर्स को 10 लाख तक का जीवन बीमा मिलेगा।
- टेक्सटाइल वर्कर्स को 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 15,000 तक का टूलकिट प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा।
- निर्माण श्रमिकों को 10,000 रुपये तक की टूलकिट, 3 लाख रुपये तक का लोन और 10 लाख तक का जीवन बीमा दिया जायेगा।
- युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरियां, मेट्रो में मुफ्त यात्रा के लिए 4000 रुपये का सालाना NCMC कार्ड
- मीडियाकर्मी और वकील को 10 लाख तक का जीवन बीमा
- यमुना रिवर फ्रंट डेवलप किया जायेगा। महाभारत कॉरिडोर डेवलप किया जायेगा।
- 1700 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को पूर्ण मालिकाना हक, इससे बिक्री, खरीद व निर्माण का रास्ता साफ होगा।सबसे बड़ा झूठा केजरीवाल
गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला किया। उन्होंने किया कि मैंने अपने पूरे जीवन में अरविंद केजरीवाल जैसा झूठा आदमी नहीं देखा है। अभी कुंभ में डुबकी जाकर ये लगा लें ताकि पाप कट जायेंगे। शाह ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने तो स्कूलों-मंदिरों और गुरुद्वारों को भी नहीं छोड़ा। सबको ठेके देकर हजारों करोड़ो का घोटाला किया।
5
फरवरी को वोटिंग
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।
2020 में कैसी बनी तस्वीर
2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब हो पाई थी। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था जबकि कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी।