विशेष संवाददाता चिमन लाल
आरोपी से चोरीशुदा सात मोटरसाइकिल बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ उप.नि अश्वनी कुमार ने बताया कि भिवानी निवासी सतीश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 26.08.2023 को सतीश ने सुबह के समय अपनी मोटरसाइकिल को पीजीआईएमएस रोहतक में खड़ी की थी। दिनांक 27.08.2023 को सतीश को अपनी मोटरसाइकिल नहीं मिली अज्ञात युवक उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर मौक़े से फ़रार हो गया। मामले की जांच मुख्य सिपाही नवीन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 20.12.2025 को आरोपी प्रदीप पुत्र रामकुंवार निवासी नंदगढ जिला जींद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा 07 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।