विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने कलानौर एरिया मे हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि कलानौर निवासी मोनू की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 01/02 फऱवरी 2026 की रात को मोनू ने मोटरसाइकिल को अपने घर के पीछे खाली प्लाट मे खडी की थी। सुबह के समय मोनू को अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोनू की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गये। मामले की जांच मुख्य सिपाही संदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 02.02.2026 को आरोपी विकाश उर्फ बच्ची पुत्र बिजेन्द्र निवासी काहनौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी आदि धाराओ के तहत 4 मामले दर्ज है।