विशेष संवाददाता चिमन लाल
एक देसी पिस्तौल व 06 रौंद बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत दौराने गश्त मोटरसाइकिल सवार दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से एक देसी पिस्तौल व 06 रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि स.उप.नि. अश्वनी के नेतृत्व मे पुलिस टीम सांपला बस अड्डा के पास दिल्ली रोड पर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये झज्जर रोड पुल, सांपला के पास से मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान साहिल पुत्र राजेश निवासी विजय विहार, रोहिणी दिल्ली व प्रवेश पुत्र हरिओम निवासी गन्नौर जिला सोनीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर साहिल के पास से एक देसी पिस्तौल, 03 रौंद व प्रवेश से 3 रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 543/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।