यमुना के डूब क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही केजरीवाल सरकार

कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने सभी बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और अधिकारियों को सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए

नई दिल्ली, 11 जुलाई 2023* 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल सरकार यमुना के डूब क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। इसके मद्देनजर श्रम एवं समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने मंगलवार को शास्त्री पार्क के पास पुराने यमुना पुल पर राहत उपायों की तैयारियों की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने सभी बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और अधिकारियों को सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

श्रम एवं समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और लोगों को जलमग्न क्षेत्रों से स्थानांतरित किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को केजरीवाल सरकार द्वारा बनाए गए शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

*दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की*

बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों को लेकर दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी ली गई। वहीं दिल्ली सरकार ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों और यमुना के जल स्तर की निगरानी के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष सहित कई नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *