युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार, दो देसी पिस्तौल व चार रौंद बरामद

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक
 
रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से दो देसी पिस्तौल व चार रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. अश्वनी कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही नवीन के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की टीम गांव खेडी साध के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त दिल्ली रोड की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान दीपक निवासी जसराना जिला सोनीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से दो देसी पिस्तौल व चार रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 361/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *