युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद
 
रोहतक

 सीआईए-1 स्टाफ रोहतक की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही रविंद्र के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम नजदीक चौगान माता चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुधीर उर्फ निक्का पुत्र आनंद निवासी हाल गद्दी खेडी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी मे अभियोग संख्या 340/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *