राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों बारे किया गया जागरूक

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक,

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में विभाग के स्थानीय कार्यालय में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं कत्र्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि बाजार से कोई भी वस्तु व सामान खरीदते समय उसका बिल अवश्य लें। सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए जिला स्तर, राज्य स्तर एवं केन्द्रीय स्तर पर उपभोक्ता अदालतें स्थापित की गई हैं। यह अदालते उपभोक्तओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनके हित में निर्णय देती है। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों के साथ अपने अधिकारों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा प्रश्नोत्तरी में भी भाग लिया। अन्य अधिकारियों ने भी उपभोक्ताओं के अन्य अधिकारो के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम में निरीक्षक आनंद वर्मा, सत्यवान, हरिओम, गीता देवी, निर्मला देवी, उप निरीक्षक पिंकी, नवीन अहलावत, गौरव कुमार, प्रोग्रामर हिमांशु, सहायक अनिंद्र, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जिला नगर योजनाकार विभाग के कर्मचारी, रोहतक डिपो धारक एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल व समस्त डिपो धारक तथा उपभोक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *