रॉड से वार कर अपने दादा की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने ईस्माइला के खेत मे रॉड से वार कर अपने दादा की हत्या करने के मामले मे आरोपी पोते को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 23.11.2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ईस्माइला के खेत मे एक आदमी को चोट मारकर हत्या की गई है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुचकर जांच शुरु की। मृतक युवक की पहचान सतबीर निवासी इस्माइला के रुप मे हुई। मतृक की पत्नी राजकला की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि सतबीर के 03 बेटे है। सतबीर अपनी पत्नी के साथ अलग रह रहा था। दिनांक 23.11.2025 को सुबह के समय सतबीर का बेटा बिजेन्द्र अपनी पत्नी मनीषा, दोनो बेटे कपिल व हिमांशु और लडकी भारती के साथ अपने पिता सतबीर के घर के पास आया। बिजेन्द्र जमीन के हिस्से को लेकर अपने पिता सतबीर के साथ मारपीट करने लगे। सतबीर खेत की तरफ जाने लगा तो बिजेन्द्र व उसके बेटे कपिल ने सतबीर पर रॉड से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। मामले की जांच स.उप.नि. राजेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.11.2025 को आरोपी कपिल पुत्र बिजेन्द्र निवासी ईस्माइला को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *