विशेष संवाददाता चिमन लाल
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देशभर में बीएलओ को दी जा रही है नेशनल लेवल ट्रेनिंग
रोहतक
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला की चारों विधानसभाओं के बूथ स्तर अधिकारियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बूथ स्तर अधिकारियों को बीएलओ ऐप, वोटर हेल्पलाइन के अलावा अन्य तकनीकी जानकारी दी गई ताकि वे सुगमता से इस कार्य को पूर्ण कर सके। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देशभर के बूथ स्तर अधिकारियों को नेशनल लेवल ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रथम चरण में 8 से 11 जुलाई तक जिला की गढ़ी-सांपला-किलोई एवं रोहतक विधानसभाओं के बूथ स्तर अधिकारियों को 50-50 बीएलओ के बैच में प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे चरण में 14 से 17 जुलाई तक महम एवं कलानौर (अजा.) विधानसभाओं के बूथ स्तर अधिकारियों को 50-50 के बैच में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बूथ स्तर अधिकारियों को फार्म-6, 7, 8 इत्यादि के बारे में पूर्ण जानकारी दी तथा नई वोट बनाने, विवरण में सुधीकरण, वोट ट्रांसफर करना तथा वोट काटने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।