विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस में कार्यरत 05 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक श्री दलीप सिंह ने पुलिस लाईन में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक अनुप सिंह, हॉनरेरी निरीक्षक जयपाल, हॉनरेरी निरीक्षक धर्मेन्द्र, स.उप.नि. महावीर व चतुर्थ श्रेणी कर्मी श्री प्रीतम सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है।
उप पुलिस अधीक्षक श्री दलीप सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है। पुलिस विभाग की नौकरी कठिन नौकरियों मे से एक है। जवान के साथ-2 परिवार को भी संघर्ष करना पड़ता है। पुलिस विभाग में सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पुलिस विभाग में भी सहयोग देते रहे। गांव नीमली (जिला चरखी दादरी) निवासी निरीक्षक अनुप सिंह ने पुलिस विभाग में 36 साल, गांव मोहम्मदपुर जिला सोनीपत निवासी हॉनरेरी निरीक्षक जयपाल ने 36 साल, राम गोपाल कॉलोनी रोहतक निवासी हॉनरेरी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने 36, जिला जींद निवासी स.उप.नि. महावीर 36 साल व चतुर्थ श्रेणी कर्मी उतर प्रदेश निवासी प्रीतम सिंह ने 22 साल से ज्यादा पुलिस विभाग मे कार्य किया है।