विशेष संवाददाता चिमन लाल
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के 32, गलत लेन के 138, लाल-नीली बीती के 04 व बुलेट पटाखा के 08 वाहन चालको के किए चालान
रोहतक
पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशों अनुसार जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालो को खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालो, ध्वनि प्रदूषण, गलत लेन, लाल- नीली बत्ती लगाने व नशे मे वाहन चलाने वालो के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गये है। अभियान के तहत रोहतक पुलिस द्वारा विशेष नाकाबन्दी करके गहनता से वाहनों की जांच की गई। जिला पुलिस द्वारा सांय 6:00 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक अल्कोहल सैंसर के नाके लगाकर वाहनो चैकिंग की जायेगी। यातायात पुलिस द्वारा गलत लेन मे वाहन चलाने वाले 138 वाहन चालको के चालान किये गये है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 32 वाहन चालको, वाहन पर अवैध रुप से लाल-नीली बती लगाने वाले 04 व 08 बुलेट पटाखा के चालान किये गये है।
रोहतक पुलिस का मकसद वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालना करने की भावना जागृत करना है। ताकि वाहन चालक सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करे। जिससे सड़क पर चलना सुरक्षित हो तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आ सके।