विशेष संवाददाता चिमन लाल
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के 109, ओवर स्पीड मे चलाने वाले 120 चालको को किये चालान
रोहतक
पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशों अनुसार जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालो को खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शऱाब पीकर वाहन चलाने व ओवर स्पीड मे वाहन चलाने वाले चालको को चालान किये गये है। यह अभियान दिनांक 26.11.2025 से 10.12.2025 तक चलाया गया। अभियान के तहत रोहतक पुलिस द्वारा विशेषतौर पर नाकाबन्दी कर गहनता से वाहनों की जांच की गई। जिला पुलिस द्वारा अल्कोहल सैंसर के नाके लगाकर वाहनो की चैकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 109 वाहन चालको के चालान किये गये है। तेज स्पीड/ओवर स्पीड मे वाहन चलाने वाले 120 वाहन चालको को चालान किये गये है।
रोहतक पुलिस का मकसद वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालना करने की भावना जागृत करना है। ताकि वाहन चालक सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करे। जिससे सड़क पर चलना सुरक्षित हो तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आ सके।