वरिष्ठ पत्रकार चिमन लाल
रोहतक
सोमवार को पुलिस लाईन में रोहतक पुलिस के जवानों द्वारा योगाभ्यास किया गया। जिसमे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है। जवानों ने अलग-2 प्रकार के व्यायामों के अभ्यास किए। योग की शुरुआत प्राणायाम से की गई। जवानों को ध्यान लगाने की क्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। जवानो ने योग आसन का भी अभ्यास किया। योग करने से तनाव दूर होता है। मन व मस्तिष्क को शांति मिलती है। योग करने से दिल व दिमाग की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। हमें नियमित रूप से योग व व्यायाम भी करना चाहिए। योग व व्यायाम से न केवल हमारा शरीर बल्कि दिमाग भी स्वस्थ रहता है। हमें योग को बढावा देना चाहिए।