रोहिणी : पत्नी की हत्या में वांछित आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 अगस्त। रोहिणी जिला की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शरवर अली उर्फ राजू अली (40), निवासी भलस्वा डेयरी झुग्गी के रूप में हुई है। वह 6 जून 2026 को अपनी पत्नी उजमा की हत्या के मामले में वांछित था। इस संबंध में थाना भलस्वा डेयरी में FIR No. 307/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज है। वारदात के बाद से आरोपी फरार था और उसे भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई चल रही थी।

STF को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी थाना के.एन. काटजू मार्ग इलाके में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना के.एन. काटजू मार्ग में आर्म्स एक्ट के तहत FIR No. 288/26 दर्ज की गई है।

यह कार्रवाई स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव और ज्वाइंट सीपी विजय सिंह के मार्गदर्शन में, डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमित दहिया की टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *