मदरलैंड संवाददाता,नई दिल्ली, दिनांक 24 फरबरी दिन शुक्रवार को दिल्ली स्थित बी एम एस के राष्ट्रीय कार्यालय ठेंगडी भवन में हवन पूजन के साथ एल-20 के राष्ट्रीय कार्यालय की शुरुआत की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवम भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या, महामंत्री रविन्द्र हिमाते, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पी सुरेंद्रन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनीश मिश्र, प्रदेश मामंत्री डॉ दीपेंदर चाहर के साथ ही सैकड़ों पदधिकारोयों की उपस्थिति में कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या के कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि लेबर-20 की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ को मिला है। इस प्लेटफार्म से मजदूरों के हितों की रक्षा प्रभावी तरीके से अंतराष्ट्रीय मंचों पर रखा जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही एल- 20 का चैयरपर्सन बनाया गया है। राषटीय संघठन मंत्री सुरेंद्रन जी ने प्रजेंटेशन के साथ एल-20 की अध्यक्षता मिलने तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर समूह के 20 देशों के साथ हीं 11 अंतराष्ट्रीय संगठनों के साथ भी जुड़ने का मौका मिलेगा। इस का मुख्य उद्देश्य एक लक्ष्य, एक भविष्य और एक उद्देश्य है। एल-20 की अंतराष्ट्रीय बैठकें पंजाब के अमृतसर और बिहार के पटना में क्रमशः मार्च और अप्रैल के माह में होगा। इस प्लेटफार्म से आई टी यू सी और आई ओ ई जैसे संगठनों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारे अध्यक्ष को 29 देशों के साथ ही 11 अन्य संगठनों को भी संभालने का अवसर है। उन्होंने बताया कि सी के सजि नारायन( पूर्व अध्यक्ष) को अंतरराष्ट्रीय मज़दूर संगठनों तथा ब्रिजेश उपाध्याय ( पूर्व महामंत्री) को देश के अन्य मजदूर संगठनों के साथ व्यावहारिक समन्वय का काम देखना है। हिरण्मय पंड्या की अध्यक्षता में लगभक 1000 कार्यक्रम करना है जिसमें की 700 कार्यक्रम प्रदेशों में और 300 कार्यक्रम उद्योगों पर करने का संकल्प लिया गया है। अकादमी और लेबर तथा अन्य अकादमी कननेक्ट का दायित्व अनूपम जी को दिया गया है। इस कार्यक्रम का थीम ह्यूमन सेंट्रिक डेवलपमेंट और वीमेन लेड इकॉनमी रहेगा। यह कार्यक्रम 30 नवंबर 2023 तक चलेगा। गौरतलब है कि भारतीय मजदूर संघ की यह उपलब्धि निश्चित रूप से पूरे देश के लिए सम्मान का विषय है। अब देखना है कि कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए इस पुरुषार्थ का उद्देश्य जी-20 के लक्ष्य वन अर्थ- वन फैमिली को प्राप्त करने में कितना सहायक सिद्ध होता है।
Related Posts
वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगामी बजट से पहले विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बजट पर की चर्चा
मांग?* बैठक में मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की एक बड़ी मांग बाहरी दिल्ली में स्थित विभिन्न गोदामों के इर्द-गिर्द बेहतर…
दिल्ली के झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर्व 15-10-2023 से आरंभ हो कर 23-10-2023 तक बडी धूम-धाम से मनाया जायेगा ।
प्राचीन ऐतिहासिक झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की धूम। इस अवसर के लिये सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी…
दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही “आप” सरकार, सीएम आतिशी ने डीएमआरसी और एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और शहर में लोगों को बेहतर सड़कें देने के क्रम में मुख्यमंत्री आतिशी ने…