वर्तमान सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 17 अक्तूबर को आयोजित होगा कार्यक्रम : उपायुक्त सचिन गुप्ता

विशेष संवाददाता चिमन लाल

जिला स्तरीय समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा होंगे मुख्यातिथि

रोहतक,

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राज्य व जिला स्तर पर 17 अक्तूबर को जन विश्वास- जन विकास समारोह आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय समारोह का जिला स्तरीय समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री का संदेश सुनवाया जाएगा, जिसके लिए सभी प्रबंध किए गए है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में स्थानीय जिला विकास भवन स्थित सभागार में 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सहकारिता, निर्वाचन, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *