संत महात्मओं द्वारा विश्वशांति व नशे के खिलाफ शुरू किया गया महा अभियान मील का पत्थर होगा साबित : डॉ. अरविंद शर्मा

विशेष संवाददाता चिमन लाल

साधु संत किसी जाति विशेष के नहीं अपितु राष्ट्र की धरोहर, मानवता कल्याण का दिया हमेशा संदेश

रोहतक,

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सांधु संत किसी जाति विशेष के नहीं अपितु राष्ट्र की धरोहर होते है, जिन्होंने हमेशा राष्ट्र उत्थान व मानवता कल्याण का संदेश दिया है। उन्होंने संत महात्माओं द्वारा विश्वशांति व नशे के खिलाफ शुरू किए गए महाअभियान की सराहना की और कहा कि यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को भिवानी रोड स्थित दि रेडिऐंट गार्डन में आयोजित टिकाना संत बाबा सांवल शाह द्वारा आयोजित सालाना यज्ञ समागम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वशांति व नशे के खिलाफ शुरू किया गया महाअभियान आज समय की जरूरत है और सरकार भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार ने अहम कदम उठाए है, जिसके चलते काफी हद तक नशे पर रोक भी लगी है। सरकार सख्ती से नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई कर रही है और उनकी सम्मपति भी कुर्क की जा रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि साधु संतो ने हमेशा ही अपने ज्ञान से अंधकार को दूर किया है और लोगों को बुराईयों के प्रति जागरू भी कर रहे है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वह इस महाअभियान का हिस्सा बने और नशे के खिलाफ एकजुट होकर नशा मुक्त भारत बनाने के सपने को साकार करे। संत महासम्मेलन में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कई प्रदेशों से पहुंचे साधु संतों से आशीर्वाद भी लिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित में अनेक योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ने के भाव में बढोतरी करने का निर्णय ऐतिहासिक है। किसान सरकार की नीतियों से पूरी तरह से खुश है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और इसलिए वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। सरकार ने जो वायदा जनता से किए वह पूरे करके दिखाएं है, चाहे लाडो लक्ष्मी योजना हो या सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का हो। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर है और लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *