विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है। शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की जांच हेतु प्रातः के समय औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गंदगी फैलाने वालो के मौके पर चालान किए गए। शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त के साथ दिल्ली बाईपास से अशोका चौक, पुरानी आई.टी.आई. पुल, किला रोड़, हिसार रोड़, जीन्द रोड़, माता दरवाजा, गोहाना अड्डा, पालिका बाजार, छोटूराम चौक इत्यादि स्थानो का निरीक्षण किया गया। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक व सहायक सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये तथा गंदगी फैलाने वालो के चालान सुनिश्चित किए जाये।
आयुक्त डॉ आनंद शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा कूड़े के ढेर कम करने के लिए योजना तैयार की जा रही है ताकि शहर में सफाई व्यवस्था रहे। आमजन से भी पुनः अपील है कि गंदगी न फैलाये तथा इधर-उधर न फैके व सभी अपने घरो, दुकानो, संस्थानो, रेहड़ी/फड़ी आदि से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने हेतु डस्टबीन अवश्य रखे। कूड़ा इधर-उधर न फैक कर, उसे नगर निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी में डाले। यदि आपके आस-पास एरिया में कोई व्यक्ति गंदगी फैलाये या कूड़ा फैके तो उसे जुरूर रोके-टोके क्योकि ऐसा करने से बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन व सहायक सफाई निरीक्षक नरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।