सभी डीजल ऑटो को शीघ्र सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन में करवाये तबदील : वीरेंद्र सिंह ढुल

विशेष संवाददाता चिमन लाल

डीजल ऑटो प्रधानों को बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश

रोहतक,

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय में डीजल ऑटो प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए कि वे सभी डीजल की ऑटो को अतिशीघ्र सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन में तबदील करवाये। जिला प्रशासन द्वारा रोहतक शहर में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत सभी डीजल ऑटो को सीएनजी या इलेक्ट्रिक में बदलने का निर्णय लिया गया है। बैठक में उपस्थित डीजल ऑटो प्रधानों ने आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही सभी डीजल ऑटो को सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन में बदलवा लेंगे।
सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव कार्यालय द्वारा स्थानीय आईडीटीआर अर्थात ड्राइविंग एवं प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान में वाहन चालकों की आंखों की जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया। सचिव कार्यालय में वाहन पासिंग के लिए पहुंचे 135 चालकों की आंखों की जांच की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *