विशेष संवाददाता चिमन लाल
400 ग्राम चरस बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक के पास से 400 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि उप.नि. सत्यवान के नेतृत्व मे पुलिस टीम गांव गरनावठी मे गश्त पर मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की उतर प्रदेश निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है, जो नशीला पदार्थ बेचने के लिये गांव गरनावठी मे मंदिर की तरफ आ रहा है। सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये शिव मंदिर के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान बांधुराम पुत्र कल्लु निवासी गांव हरहरपुर जिला उतरप्रदेश के रुप मे हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास से 400 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कलानौर मे अभियोग संख्या 41/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।