सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

एक देसी पिस्तौल व 05 रौंद बरामद

रोहतक
 
रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व 05 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि पीएसआई शिव कुमार के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम सांपला से दतोड रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सांपला की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान शिवा पुत्र जोगराज निवासी असालतपुर जिला मुरादाबाद, उतर प्रदेश हाल बहादुरगढ के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 05 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 18/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *