सीआईए रोहतक की टीम ने एक युवक को किया अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

एक देसी पिस्तौल व 15 रौंद बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ़ की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व 15 रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ़ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि उप.नि. अशोक कुमार के नेतृत्व मे सीआईए की टीम बाईपास फ्लाई ओवर महम के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान संदीप उर्फ बच्चा निवासी सिसर खास के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 15 रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *