विशेष संवाददाता चिमन लाल
कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों के बारे में जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश
रोहतक,
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के 14 सितंबर के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री सैनी का 14 सितंबर को सैनी एजुकेशन सोसायटी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उपायुक्त सचिन गुप्ता आज सायं तैयारियों का जायजा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल सैनी कॉलेज के ग्राउंड पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही सैनी शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारी से तैयारियों के बारे में रिपोर्ट प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, प्रवेश व निकास तथा मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के रूट का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा प्रबंधों के बारे में भी आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने नगर के स्वच्छता पर भी विशेष फोकस किया और दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत कुमार, सैनी एजुकेशन सोसायटी के सचिव जगदीश सैनी आदि मौजूद रहे।