स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है । पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए राजातालाब क्षेत्र के कचनार इलाके में स्थित ‘AURA HEAVEN’ नाम के स्पा सेंटर पर छापेमारी की । छापेमारी के दौरान, पुलिस ने तीन युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया और उन्हें हिरासत में लिया । मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई । स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया । पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने इस संबंध में शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *