विशेष संवाददाता चिमन लाल
01 किलो 603 ग्राम चरस बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने महिला को नशीले पदार्थ सहित काबू करने मे सफलता प्राप्त की है। महिला से 01 किलो 603 ग्राम चरस बरामद हुआ है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। प्रभारी स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ उप.नि. अश्वनी अहलावत ने बताया कि एसडीयू टीम को सूचना मिली कि लाइनपार बहादुरगढ निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। जो नशीला पदार्थ बेचने की फ़िराक़ में खरावड पुल नजदीक हनुमान मंदिर के पास खडी है। स.उप.नि. कृष्ण के नेतृत्व मे एसडीयू टीम ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुये महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान सीमा निवासी किरायेदार बहादुरगढ के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 1 किलो 603 ग्राम चरस बरामद हुआ है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 29/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।