हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

झज्जर

झज्जर पुलिस की टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में दो आरोपियों को काबू किया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि झज्जर शहर निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महिला ने शिकायत देते हो बताया कि साल 2016 में उसके छोटे बेटे की हत्या कर दी थी। जिसमें रवि व करण निवासी छारा चुंगी गिरफ्तार हुए थे। उसका बड़ा लड़का नवदीप नशा करता था। जिसको उसने नशा मुक्ति केंद्र में रखा हुआ था। 5/6 दिन पहले ही वह अपने लड़के को लेकर आई थी। उसका लड़का रात को करीब 10,11 बजे घर से बाहर गया था। जो सुबह तक घर नहीं आया। जब उसने तलाश की तो पता चला कि मंगली राम पार्क में एक नौजवान लड़के की लाश पड़ी हुई है। जब उसने जाकर देखा तो लाश उसके लड़के नवदीप की थी। जिसके बदन पर कोई भी कपड़ा नहीं था और चोटों के निशान थे। उसने अपने तौर पर मालूम किया तो पता चला कि उसके लड़के के साथ दो लड़के और थे। जिसमें एक का नाम आशीष निवासी बेरी गेट झज्जर व दूसरे का नाम काला उर्फ गुंडा है। जिन्होंने उसके लड़के की बेरहमी से गंभीर चोटें मारकर हत्या कर दी है। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार उपरोक्त मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए मामले के दो आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ काला गुंडा व आशीष उर्फ डोली दोनों निवासी शहर झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनो को अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *