माननीय उच्च न्यायालय के आदेश और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर सोनम वांगचुक को बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के चलते अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की, जिससे हल्की अफरा-तफरी की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस ने अधिकतम संयम बरतते हुए पूरी कार्रवाई को सुरक्षित रूप से संपन्न कराया।
प्रशासन ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से स्थान खाली करने का अनुरोध किया है।