विशेष संवाददाता चिमन लाल
वारदात मे शामिल रहे 10 आरोपियो को पहले ही किया जा चुका गिरफ्तार
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने गांव बनियानी निवासी विक्रम की हत्या की वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 05.03.2026 को साहिल निवासी बनियानी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 04.03.2026 को साहिल अपने दोस्त सतीश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटवापुर की तरफ से होली खेल के वापिस आ रहे थे। रास्ते मे निशांत अपनी मोटरसाइकिल खडे किये हुये था। साहिल ने मोटरसाइकिल को हटाने कि लिये कहा तो निशांत, उसके परिवार व अन्य युवको ने गाली गलौज कर साहिल के साथ मारपीट शुरु कर दी। साहिल को छुड़वाने के लिए आये गांव के उसके साथी विक्रम व बंटी के साथ में भी युवकों ने लाठी डंडे आदि से मारपिट शुरू कर जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। दौराने ईलाज दिनांक 06.03.2026 को विक्रम पुत्र नरेश निवासी गॉव बनियानी की मौत हो गई। मामले मे हत्या की धारा जोडी गई। दिनांक 12.03.2026 को आरोपी सचिन पुत्र रणधीर उर्फ सुंडु, रवि उर्फ चिया पुत्र सत्यवान व सिवा पुत्र रणधीऱ निवासी बनियानी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे महिला समेत 10 आरोपियो को पहले काबू किया जा चुका है।