अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर मिलेगा 3 लाख रूपये का अनुदान

विशेष संवाददाता चिमन लाल

इच्छुक किसान 15 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

झज्जर,

कृषि विभाग द्वारा जिला के अनुसूचित जाति के किसानों को नए ट्रैक्टर की खरीद पर अनुदान का अवसर दिया जा रहा है। सहायक कृषि अभियंता राजीव पाल ने बताया कि कृषि निदेशालय द्वारा जारी हिदायतों के मुताबिक जिला के अनुसूचित जाति के किसानों को 45 हॉर्स पॉवर से उपर के नए ट्रेक्टर की खरीद पर एस बी 89 स्कीम के तहत 3 लाख रूपये का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान 15 जनवरी 2026 तक www.agriharyana.gov.in विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *