आइसक्रीम की आड़ में गांजा बेच रहा था तस्कर, मध्य जिला कमला मार्केट पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य जिले में बढ़ाई गई बीट पेट्रोलिंग रंग लाई है। कमला मार्केट थाना पुलिस ने आइसक्रीम वेंडर के भेष में गांजा बेच रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक बीते 8 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे सिपाही सूरज बीट पेट्रोलिंग पर थे। रामलीला ग्राउंड के पास MCD नर्सरी के करीब उन्हें साइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसके बैग से गांजे की तेज बदबू आ रही थी। सिपाही ने तुरंत ड्यूटी ऑफिसर को सूचना दी, जिसके बाद एएसआई राजेश मौके पर पहुंचे।

एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी लेने पर बैग से 1.320 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी साइकिल पर आइसक्रीम बेचने का नाटक कर गांजा सप्लाई कर रहा था।

मनोज कुमार राय (53 वर्ष), मूल निवासी – जिला छपरा, बिहार, वर्तमान पता – सब्जी मंडी, घंटाघर, दिल्ली।

आरोपी के खिलाफ थाना कमला मार्केट में FIR No. 252/2026, धारा 20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने 1 दिन का पुलिस रिमांड दिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गरीबी और जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह गांजा बेचने लगा था। पुलिस अब इसके सोर्स और खरीदारों की तलाश कर रही है।

इंस्पेक्टर/SHO कमला मार्केट के नेतृत्व और ACP कमला मार्केट के पर्यवेक्षण में सिपाही सूरज और एएसआई राजेश की टीम ने कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *