उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 15 लोगों की मौत की खबर, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग जाने से अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने अधिकारियों को प्रभावित परिजनों से संवाद स्थापित कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के न‍िर्देश द‍िए हैं, साथ ही घायलों के समुचित इलाज करवाने के ल‍िए अधिकारियों को निर्देश द‍िया है।

जानकारi के अनुसार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “अभी ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है। पहली मंजिल की दीवार तोड़कर कर्मचारी अंदर गए हैं, धुंआ अधिक है। एक-एक कमरे की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला जाए। प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एंबुलेंस मौके पर हैं।”

एक चश्मदीद ने बताया, “यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं…”