नई दिल्ली, 18 जून 2026: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सनसनीखेज राशिद हत्याकांड का खुलासा करते हुए अनवर ठाकुर/हारुन गैंग के दो खूंखार शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। मौके से 2 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
क्या है पूरा मामला
हर गोविंद सिंह धालीवाल IPS,स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस
क्राइम के मुताबिक 15 जून 2026 को दयालपुर थाना क्षेत्र में राशिद नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना दयालपुर में FIR No. 293/26 दर्ज की गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक राशिद का संबंध गैंगस्टर नसीम दुर्रानी गैंग से था। नसीम दुर्रानी और हारुन गैंग के बीच पुरानी गैंगवार चल रही है।
कुछ दिन पहले हारुन गैंग के करीबी राजा मेवाती की हत्या हुई थी। हारुन गैंग को शक था कि राजा मेवाती की हत्या के पीछे राशिद और नसीम गैंग का हाथ है। इसी बदले की भावना में हारुन गैंग ने राशिद की हत्या की साजिश रची और उसे गोलियों से भून दिया।
कैसे हुई गिरफ्तारी
17 जून को ARSC क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि राशिद हत्याकांड के दो वांछित बदमाश उस्मानपुर तीसरा पुस्ता से वजीराबाद रोड पर आने वाले हैं। ACP संजय कुमार नागपाल की देखरेख में इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
18 जून रात करीब 11:05 बजे पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में HC मनोज और HC मुकेश ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग (CCL) हैं। इनके खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में FIR No. 165/26 दर्ज की गई है। बरामद मोटरसाइकिल सीलमपुर थाने से चोरी हुई थी, जिसका E-FIR No. 003322/26 दर्ज है।
यह ऑपरेशन DCP संजीव कुमार यादव के समग्र पर्यवेक्षण और ACP संजय कुमार नागपाल की निगरानी में किया गया। टीम में SI मनीष, विजेंद्र दिवाच, ASI नरेश, संजीव यादव, HC गौरव, मनोज, सोनू, विपिन, रवीश, मुकेश, सुमित यादव, कॉन्स्टेबल रॉबिन, दीपक, संजीव और महिला कॉन्स्टेबल इंदु शामिल थे।