नई दिल्ली स्थित प्राचीन शक्तिपीठ झण्डेवाला देवी मंदिर मे वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन आज माँ भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई । माँ का यह स्वरूप भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला है l
मंदिर परिसर में 290 सी सी टी वी कैमरे लगाए गए हैं ताकि मंदिर में आने वाले असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके व कोई भी अप्रिय घटना न हो एवं व्यवस्था सुचारं रूप से चलती रहे। मंदिर में बने कंट्रोल रूम के माध्यम से मंदिर के सुरक्षा विभाग के सेवादार व पुलिस कर्मी अपने अधिकारियों के साथ प्रत्येक गति विधि पर नजर रखते हैं।
प्रत्येक दिन झण्डेवाला देवी मंदिर के यू-टयूब चैनल, फेसबुक, वेबसाइट एवं मंदिर की एप्लीकेशन द्वारा प्रात: 4:00 बजे व साय॔ 7 बजे कीआरती व प्रात से ले कर मध्य रात्रि तक सभी कार्यकर्मों का सीधा प्रसारण किया जाता है l
हर बार की भांति मंदिर के मेहंदी केंद्र से प्रशिक्षण ले रही कन्याओं द्वारा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली बहनों को प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक मेहंदी लगाई जाती है।
सेवा भारती द्वारा वाटिका स्टाल भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना है जहां पर्यावरण के अनुकूल और सजावट के अनेक प्रकार के पौधे उचित दामों पर उपलब्ध है।
निःशुल्क चाय और शर्बत के अतिरिक्त मदर डेयरी/अमूल डेयरी द्वारा अपने उत्पादों का स्टाल भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना है जहां भक्तों को विशेष छूट प्रदान की जाती है।
कल चतुर्थ दिवस् पर माँ के चतुर्थ स्वरूप कुष्मांडा देवी की पूजा एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया।