दिल्ली:फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भोले भले नागरिकों को लुभाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी दिल्ली की बाहरी – उत्तर जिला क साइबर क्राइम पुलिस टीम ने गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑनलाइन निवेश घोटाले में शामिल थे, जिसमें ठगों द्वारा शेयर बाजार में उच्च लाभ का लालच देकर पीड़ितों को ठगा गया था। इस कार्रवाई से 11.20 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 13 मई को एनसीआरपी पोर्टल पर एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक ग्रुप के जरिए फर्जी लाभ के स्क्रीनशॉट दिखाकर उन्हें ब्लिंकमैक्स नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने के लिए पैसा लिया गया।
Related Posts
रामनगर वार्ड 80 भ्रष्टाचार की दीवारें और आम आदमी का सपना
दिल्ली नगर निगम (MCD) के रामनगर वार्ड 80 में विकास के नाम पर एक गहरा भ्रष्टाचार का जाल फैला हुआ…
छह नवंबर को दिल्ली में वकीलों ने सभी जिला अदालतों में हड़ताल पर रहने का लिया निर्णय
वकीलों ने दिल्ली की सभी जिला अदालतों में छह नवंबर को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। दिल्ली की…
सराय काले खां को जाम मुक्त बनाने के लिए T-जंक्शन पर नया फ्लाईओवर बना रही केजरीवाल सरकार
नए फ्लाईओवर के बनने से रिंग रोड पर स्थित सराय काले खां टी-जंक्शन बनेगा सिग्नल फ्री कॉरिडोर, इससे यात्रियों के…