डीबीजी रोड थाना पुलिस की सतर्कता से बाइक सवार झपटमार गिरफ्तार

नई दिल्ली। मध्य जिले के डीबीजी रोड थाना की गश्ती टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल झपटमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया Vivo V17 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल Duke 250 मोटरसाइकिल नंबर UP14HA7321 बरामद की गई है।


रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक बीते 21.अक्तूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे शिकायतकर्ता मो. अब्बास (19 वर्ष) न्यू रोहतक रोड, ICICI बैंक के पास पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल झपट लिया और तिब्बिया कॉलेज की तरफ भाग गए।

शिकायतकर्ता के शोर मचाने पर गश्त पर तैनात हेड कांस्टेबल रामजीलाल ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित के साथ पीछा किया। अजमल खान पार्क के पास गुरुद्वारे के नजदीक आरोपियों की बाइक को घेरकर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

सूचना पर HC अशोक और Ct. कपिल मौके पर पहुंचे और आरोपी व बरामदगी को कब्जे में लिया। इस संबंध में थाना डीबीजी रोड में FIR No. 384/2026, धारा 304(2)/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।


गिरफ्तार आरोपी रमन उर्फ मनीष उर्फ अमन, उम्र 25 वर्ष, निवासी प्रताप नगर, नई दिल्ली। आरोपी थाना गुलाबी बाग का घोषित बदमाश (Externed) है।

आरोपी के पास से शिकायतकर्ता का Vivo V17 मोबाइल फोन 2. वारदात में प्रयुक्त Duke 250 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

जांच में पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

    फरार सह-आरोपी की तलाश जारी है, आगे की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *