नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2026
पश्चिमी जिले के तिलक नगर थाने की सतर्क टीम ने एक शातिर आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है।
हरेश्वर वी स्वामी डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, एसएचओ तिलक नगर और एसीपी तिलक नगर के निर्देशन में हेड कांस्टेबल मनीष कुमार मीना, दिनेश कुमार और ओमप्रकाश की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। 15 अक्टूबर की शाम करीब 7:15 बजे गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने गंदा नाला, अनमोल वाटिका के पास से एक युवक को पकड़ा।
आरोपी की पहचान जावेद उर्फ बंटा (25), निवासी तिहाड़ गांव, दिल्ली के रूप में हुई है। वह थाना हरि नगर का बीसी (Bad Character) है और उस पर पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 9 चोरी, 1 झपटमारी और 1 आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है।
तलाशी में उसके पास से एक चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी (नंबर DL4SCX6474) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में पता चला कि स्कूटी थाना तिलक नगर के ई-एफआईआर नंबर 23944/2026 में चोरी हुई थी, जबकि दोनों मोबाइल फोन क्रमशः ई-एफआईआर नंबर 80074929/2026 और 80041632/2026 से संबंधित हैं।
बरामदगी:
- एक चोरी की एक्टिवा स्कूटी • दो चोरी के मोबाइल फोन (Oppo और Poco)
आरोपी के खिलाफ आगे की जांच जारी है।