नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) की टीम ने एक कुख्यात अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच वाहन चोर और तीन चोरी के वाहन खरीदने वाले रिसीवर शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी से 10 चोरी के वाहन, जिनमें 09 कारें व 01 मोटरसाइकिल शामिल हैं, 18 जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट, डुप्लीकेट चाबी बनाने में इस्तेमाल होने वाली 21 रिमोट की, और वाहन चोरी के उपकरण जैसे OBD स्कैनर, ड्रिल मशीन व लॉक तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं।
सूचना, टीम और ऑपरेशन:
दक्षिण-पश्चिम जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए AATS/SWD की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में निरीक्षक राम कुमार, प्रभारी AATS/SWD के नेतृत्व में तथा सुश्री संघमित्रा, ACP/ऑपरेशन्स, दक्षिण-पश्चिम जिला के निकट पर्यवेक्षण में SI राम प्रताप, ASI प्रवीण कुमार, ASI विनोद कुमार, HC मोहित, HC रविंदर, HC प्रदीप, HC नरेंदर, HC देवेंद्र, HC प्रशांत, HC मनोज मोरल, Ct. रवि प्रकाश और Ct. श्री राम शामिल थे। टीम ने घटनास्थलों का दौरा किया, CCTV फुटेज का विश्लेषण किया, तकनीकी व मैनुअल खुफिया जानकारी जुटाई और दिल्ली-NCR में सक्रिय वाहन चोरों के बारे में विशेष सूचना विकसित की।
अमित गोयल, IPS,पुलिस उपायुक्त,दक्षिण पश्चिम जिला: नई दिल्ली के मुताबिक दिनांक 03.02.2026 को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने बाबा गंगनाथ मार्ग, मुनिरका के पास जाल बिछाया। सुबह लगभग 07:00 बजे अरुणा आसिफ अली रोड की तरफ से एक हुंडई क्रेटा कार आती दिखी। मुखबिर की पहचान पर पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज गति से भागने लगा। बैरिकेड्स की मदद से टीम ने वाहन को रोककर चालक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान असीम @ हसीम @ दीवाना निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। जांच में वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी पाई गई। असली नंबर की जांच पर पता चला कि वाहन E-FIR No. 000493/2026, थाना मॉडल टाउन, दिल्ली से चोरी है। इस पर थाना किशनगढ़ में FIR No. 44/2026, दिनांक 03.02.26 u/s 317(2)/345(3) BNS दर्ज कर वाहन व फर्जी नंबर प्लेट जब्त की गई।
आगे की जांच में गिरोह के अन्य सदस्य रियाजुद्दीन, कुलदीप वर्मा, आरिफ, सतीश कुमार पाल तथा चोरी के वाहन खरीदने वाले फजर, महमूद खान और उजर कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।