दिल्ली के मुंडका में बुजुर्ग महिला से सोने के जेवरात की ठगी, एक महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 अगस्त। पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने मुंडका में बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 साल के नाबालिग के साथ मिलकर नकली नोटों की गड्डी देकर बुजुर्ग महिला से सोने की चेन और टॉप्स ठग लिए थे।

29 जुलाई को फ्रेंड्स एन्क्लेव, मुंडका में सब्जी मंडी जा रही बुजुर्ग महिला को महिला ने रोका और कहा कि लड़के ने अपने मालिक के यहां से नोटों की गड्डी चुराई है, कोई छीन लेगा। बुजुर्ग को झांसे में लेकर उसकी सोने की चेन और झुमके के बदले नकली नोटों की गड्डी थमा दी। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी। इस पर 30 जुलाई को थाना मुंडका में FIR दर्ज हुई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इंस्पेक्टर राजेश मौर्य और ACP ऑपरेशंस राजेश कुमार के नेतृत्व में SI संजीत राणा, ASI मनोज त्यागी, ASI ओमप्रकाश, HC देवेंद्र और सिपाही गुरमीत की टीम बनाई गई।

टीम ने CCTV और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर 9 अगस्त को आरोपी महिला (22 वर्ष, निवासी रघुबीर नगर) को रघुबीर नगर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि लूटे गए जेवर उसने अपनी साथी (निवासी टीसी कैम्प) को बेचने के लिए दिए थे। दूसरी महिला फरार है, उसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *