दिल्ली : गांजा बेचने के फिराक में घूम रहा युवक दबोचा, 80 ग्राम गांजा बरामद

नई दिल्ली। बाहरी जिले के पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस की गश्ती टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 80 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर को एएसआई विकास कुमार और हेड कांस्टेबल करण की टीम इलाके में गश्त पर थी। गश्त के दौरान जब टीम ज्वालापुरी स्थित निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी अस्पताल के पास पहुंची, तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति पॉलीथिन बैग लिए भीड़ से घिरा नजर आया। पुलिस को देखते ही भीड़ मौके से तितर-बितर हो गई।

सजगता दिखाते हुए टीम ने पॉलीथिन बैग लिए युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान लेखराज के रूप में हुई। पॉलीथिन बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 80 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद माल को मौके पर ही सील किया गया।

इस मामले में थाना पश्चिम विहार वेस्ट में एफआईआर नंबर 520/26, धारा 20(b)(ii)(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी का विवरण :-
लेखराज, निवासी ज्वालापुरी, दिल्ली, उम्र 28 वर्ष

बरामदगी :-
80 ग्राम गांजा

पुलिस अब गांजे के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *