नई दिल्ली: द्वारका जिले की एंटी-जेल बेल एंड प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 7 साल से फरार चल रहे भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान समीर खान उर्फ हबीब उर्फ नईम (38), निवासी मोहन गार्डन के रूप में हुई है। आरोपी थाना उत्तम नगर के केस FIR No. 402/2014 धारा 380/411/34 IPC में ट्रायल से भाग रहा था, जिसे 28.02.2023 को माननीय कोर्ट श्रीमती अलका सिंह, JMFC, द्वारका कोर्ट द्वारा भगोड़ा (P.O.) घोषित किया गया था।
ऐसे पकड़ा गया –
DCP द्वारका के निर्देश पर भगोड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में HC राहुल यादव, Ct. अंकुर तोमर और Ct. जयदीप की टीम बनाई गई थी।
15.07.2026 को टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गुजरात में छिपा है और आज दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित आजाद मार्केट में किसी से मिलने आ रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने जाल बिछाकर उसे आजाद मार्केट से दबोच लिया।
खुलासा – 600 करोड़ की हेरोइन केस में जा चुका है जेल
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सजा के डर से वह 6-7 साल पहले गुजरात भाग गया था। वहां भी वह अपराध में लिप्त रहा। गुजरात ATS ने 145.07 किलो हेरोइन (कीमत लगभग 600 करोड़ रुपये) बरामदगी के मामले में FIR No. 5/21 NDPS Act में उसे गिरफ्तार किया था और वह साढ़े चार साल साबरमती जेल में रहा है।
आरोपी पहले से चोरी, स्नैचिंग, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 10 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।