01 जुलाई 2026, नई दिल्ली
दरियागंज पुलिस ने रात की गश्त के दौरान दो वाहन चोरों मो. शादमान और मो. कैफ को गिरफ्तार कर चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में दो स्कूटर और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं।
रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक 26-27 जून 2026 की रात पुलिस टीम दिल्ली गेट के पास नेताजी सुभाष मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध युवक अलग-अलग स्कूटर पर आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर दोनों घबरा गए और स्कूटर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
पूछताछ में दोनों स्कूटर के कागज नहीं दिखा पाए। जांच में दोनों स्कूटर चोरी के निकले। आरोपियों की निशानदेही पर दो और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुईं है। इसके अलावा इनके पास से टीवीएस एनटॉर्क स्कूटर,सुजुकी बर्गमैन स्कूटर,हीरो स्प्लेंडर प्लस और होंडा शाइन बरामद हुई है।
यह कार्रवाई SHO दरियागंज के नेतृत्व में HC चुन्नीराम और कांस्टेबल गौरव की टीम ने की। ACP दरियागंज के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में पुलिस की सतर्कता से बड़ी सफलता मिली।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वाहन चोरी के मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।